फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फीका रहा मई, जून माह में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

Fri, 30 May 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में मई का महीना पर्यटन कारोबार के लिहाज से फीका रहा है। अब जून महीने में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। जून के लिए होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। जून महीने के पहले पखवाड़े के लिए अधिकतर होटलों के 70 से 80 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। मनाली में आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा भी 1,000 से बढ़कर 1,700 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद भारत-पाकिस्तान तनाव से पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ा है। 15 मई के बाद मनाली नगरी पैक हो जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मई में पैक चलने वाले होटलों की आक्यूपेंसी इस महीने 40 से 60 फीसदी रही, जबकि अधिकतर छोटे होटल खाली रहे। खैर, अब स्थिति सामान्य होने के बाद जून महीने में मनाली में भीड़ जुटने की उम्मीद है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि मई महीना ठीक नहीं रहा। जून महीने के लिए अच्छी भीड़ जुटने की उम्मीद है। लगभग 80 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। पर्यटक मनाली आने से लगभग 15 दिन पहले बुकिंग करते है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े तनाव के कारण मई महीना फीका रहा, लेकिन जून के लिए अच्छी बुकिंग आ रही है। होटलों में ठहरने व अन्य सुविधा के बारे में पूछताछ करने वालों का आंकड़ा 80 फीसदी तक पहुंच गया है। 40 प्रतिशत बुकिंग कंफर्म भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें