फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में होटल के कमरे से सैलानियों के एक लाख चोरी

Thu, 16 Jun 2016 10:26 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
रुपये चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक नामचीन होटल के कमरे से रात के समय वाराणसी से आए सैलानियों के एक लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मनाली घूमने आए सैलानी अविनाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वे वाराणसी से अपने परिवार को घूमने मनाली आए हैं।
विज्ञापन


उनका परिवार मनाली में एक होटल में रुका, लेकिन बीती रात को उसकी पैंट की जेब से बीस हजार रुपये तथा उसकी माता के बैग से 80 हजार रुपये चोरी हो गए। चोर उसका कैमरा भी उड़ा ले गए हैं। सुबह उन्होंने पाया कि कमरे का अन्य सामान भी अस्त व्यस्त था। पुलिस ने इस केस के सिलसिले में होटल कर्मियों के अलावा सैलानियों के बयान भी कलमबंद किए हैं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की तह तक पहुंचने को सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें