फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली...कहीं अवरुद्ध तो कहीं साफ हुई निकास नालियां

विज्ञापन
मनाली में बंद पड़ी नालियों को खोलने में जुटे कर्मी।-
विज्ञापन
मनाली (कूल्लू)। प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में बारिश के पानी की सही तरीके से निकासी की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। नगर परिषद मनाली ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में बंद पड़ी निकास नालियों को साफ करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। हालांकि अभी भी निकास नालियां कई जगहों पर अवरुद्ध हैं तो कहीं पर साफ कर दी गई हैं। पुलिस थाना के समीप भजोगी नाले का पानी सड़क पर बहने से रोकने के लिए बड़ी निकासी नाली बनाई गई है। अब नाले का पानी सड़क के बजाय नाली से होकर ब्यास में गिरेगा। इससे वोल्वो बस स्टैंड में होने वाले नुकसान से बचने की उम्मीद है। इस कार्य पर लाखों रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

बरसात में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह निकास नालियों और शहर से बहने वाले नालों का अवरुद्ध हो जाना है। इस बार नगर परिषद ने निकास नालियों और नालों को साफ करने का कार्य शुरू किया है लेकिन अभी भी कई स्थानों पर नालियों की सफाई होना बाकी है। नालों के समीप हुए निर्माण से सफाई भी मुश्किल हो गई है। सिविल अस्पताल मनाली के आसपास सड़क किनारे बनी निकास नाली बंद है। नाली में मलबा होने से पानी सड़क में भी बह रहा है। बारिश में यहां नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा नगर परिषद ने कई वार्डों में सफाई करने का दावा किया है।
..
मानसून से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। निकास नालियों को साफ किया जा रहा है। शुक्रवार को मालरोड की निकास नालियां मशीन के माध्यम से साफ की जाएंगी।
-करुण भरमौरिया, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद मनाली
..
शहर में विभाग के अधीन नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। पुलिस थाना के समीप जलशक्ति विभाग के माध्यम से बड़ी ड्रेनेज बनी है। इससे अब भजोगी नाला का पानी सड़क पर बहने से रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आकाश सूद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग मनाली
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें