फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के फाहों व बारिश के बीच नहीं हुई महानाटी

विज्ञापन
कुल्लू के कलाकार नाटी प्रस्तुत करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल मनाली के माल रोड में बुधवार को वाम तट की महिलाओं की महानाटी नहीं हो सकी है। अब वामतट की महिलाओं की नाटी कार्निवाल के अंतिम दिन आज माल रोड पर होगी। आयोजन कमेटी ने संबंधित महिला मंडलों को इस बाबत सूचित कर दिया है। हालांकि, कई महिलाएं कड़ाके की ठंड में ही महानाटी की प्रस्तुति के लिए मनाली पहुंच गई थीं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हो रहे कार्निवाल में पारंपरिक परिधानों में होने वाली महानाटी को लेकर महिलाओं में उत्साह है। राइट बैंक के 61 महिला मंडल की महिलाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन जनवरी को माल रोड पर महानाटी की प्रस्तुति दे चुकी हैं। करीब 600 महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश दिया था।
बता दें कि विंटर कार्निवाल में दोनों तटों में से किसी एक टीम को महानाटी की प्रस्तुति के आधार पर प्रथम व दूसरे स्थान के लिए चुना जाएगा। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि महानाटी में विजेता को दो लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें