फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न के पर्वत पर बिठाए भगवान रघुनाथ

विज्ञापन
कुल्लू में अन्नकूट पर्व के मौके पर अन्न पर विराजमान भगवान रघुनाथ। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ की रघुनाथपुर नगरी में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

अन्नकूट उत्सव पर भगवान रघुनाथ की अनाज के पर्वत पर बैठाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गो पूजन भी किया गया। उत्सव में भगवान रघुनाथ को अन्न का भोग भी लगाया गया। इससे पहले भगवान रघुनाथ को देवालय से निकालकर मंदिर के एक कोने में स्थित बनाए अनाज के पर्वत पर बिठाया गया। यहां पर पूजा के साथ देवविधि का पालन किया गया। उत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह व राजपरिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। अन्नकूट उत्सव की सभी परंपराओं को निभाने के बाद भगवान रघुनाथ ने अपने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इस दौरान रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को देवमय बनाया। गोवर्धन पूजा के दौरान सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों लोगों ने भगवान रघुनाथ के चरणों में शीश नवाया। उत्सव में जिस अन्न के पर्वत पर भगवान रघुनाथ को बिठाया गया, उसी चावल का प्रसाद श्रद्धालुओं को खिलाया गया। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि भगवान रघुनाथ के दरबार में मनाए जाने वाले त्योहारों में से अन्नकूट भी एक खास उत्सव है। इसमें भगवान रघुनाथ को अनाज के पर्वत पर बिठाकर पूजा की गई। उत्सव में भगवान रघुनाथ की गोवर्धन पूजा भी की गई। उत्सव के अंत में भगवान रघुनाथ की ओर से गोमाता की पूजा कर उन्हें अन्न खिलाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर सहित कई देवी देवताओं के कारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें