फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज सुविधा से जोड़े जाएं छूटे परिवार : मदन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने उपायुक्त कुल्लू के समक्ष रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्डों में सीवरेज सुविधा से वंचित परिवारों को कनेक्शन दिए जाएं। साथ ही जुलाई 2023 में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन को भी दुरुस्त करवाया जाए ताकि शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह बात व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष मदन लाल सूद ने कही। व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रविश, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग कुल्लू विनोद ठाकुर तथा तहसीलदार हरि सिंह यादव से भेंट की। इस दौरान विभिन्न वार्डों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

अध्यक्ष मदन लाल सूद ने ब्यास के तट पर रामशिला से लेकर पिरड़ी और सरवरी खड्ड के तटीकरण पर चर्चा की। कहा कि अखाड़ा बाजार में बीते साल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन की मरम्मत की जाए। साथ ही वंचित परिवारों को सीवरेज कनेक्शन दिए जाएं। इस दौरान मुख्य संरक्षक दिनेश सेन, उपाध्यक्ष इंद्र चावला, महासचिव सुबोध सूद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें