फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को काम छोड़ो हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति कुल्लू यूनिट के कर्मचारियों ने शनिवार को गेट-मीटिंग की। समिति सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने के कारण 18 अक्तूबर को काम छोड़ो हड़ताल की जाएगी। एचआरटीसी कुल्लू यूनिट के सभी कर्मचारी इस दिन हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करें। जनवरी 2016 से 13 प्रतिशत आईआर, जनवरी 2019 से 4 प्रतिशत डीए की किस्त, 34 महीनों का नाइट ओवर टाइम, पेंशन, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, जीपीएफ आदि देय है। ऐसे में कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। कर्मचारियों की वित्तीय बकाया राशि का भुगतान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा दिया जाए। भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए। पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाएं। निगम में रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार आग्रह किया। लेकिन कर्मचारियों की बात नहीं सुनी जा रही है। वैट लीज पर चल रही बसों को बंद किया जाए। पेंशन के लिए प्रदेश सरकार के बजट में प्रावधान किया जाए, जिससे पेंशनरों को समय पर पेंशन मिल सके। सरकार व निगम प्रबंधन का कर्मचारियों के प्रति यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्यार सिंह, मान सिंह, जगदीश चंद, पूर्ण चंद, समर चौहान, राजिंद्र सिंह, उमेश कुमार, चंदे राम, खेम सिंह, अमर सिंह, गोपाल चंद, कांशी राम, भूपिंद्र कुमार, घनश्याम, मदन लाल, प्यारे लाल, गंभीर चंद, कश्मीर सिंह, अनिल कुमार, विजय, धर्म पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें