फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से चार घंटे बंद रही लारजी-सैंज सड़क

विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी में पहाड़ी दरकने से बंद मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। भारी बारिश से सैंज घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन से शुक्रवार देर रात को घाटी को जोड़ने वाली लारजी-सैंज सड़क चार घंटे बंद रही। कई पंचायतों की संपर्क सड़कों पर भी मलबा आने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मक्की, टमाटर, मटर सहित कई नकदी फसलें बारिश से तबाह हो गई हैं। घाटी की कनौन, धाऊगी, दुशाहड़, बनोगी, सुचैहन, शांघड़, गाड़ापारली, शैंशर, देहुरीधार, रैला, गोही, तलाड़ा और भलाण पंचायतों में किसानों और बागवानों को भारी नुकसान होने की सूचना है। तलाड़ा पंचायत के पनवी गांव में भूस्खलन होने से कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। रैला पंचायत में मक्की की फसल पर बारिश का काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से घाटी में सेब के तुड़ान सहित सीजन की गतिविधियां रुक गई हैं। लारजी-सैंज सड़क पर शुक्रवार रात को काछनी नाले में मलबा आने से यातायात करीब चार घंटे बंद रहा। सुबह लोक निर्माण विभाग की मशीनें आने के बाद इसे आवाजाही के लिए खोला गया। इस दौरान यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शनिवार को सब्जी मंडियां बंद होने के कारण किसानों को सड़क बंद रहने का कोई नुकसान नहीं हुआ। किसान उत्तम चंद, मेहर सिंह, लिखत राम, ओम प्रकाश, राकेश, सुभाष, निरत सिंह, देवी राम, दीनानाथ, बालकृष्ण, भीमी राम, देव राज, लुदरमणी, बिहारी लाल ने कहा कि शुरुआत में टमाटर पांच से आठ रुपये प्रति किलो की दर से बिका। अब कीमत में थोड़ा उछाल आया तो बारिश ने कहर बरपा दिया है। एक सप्ताह से खेतों में तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। उधर, लोनिवि बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के लिए विभाग की मशीनें और मजदूर लगाए गए हैं। उधर, एसडीएम बंजार हेम चंद ने कहा कि सभी पटवारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान और संभावित खतरे की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें