फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा लगौटी मेला

विज्ञापन
देवता खुडीजल।
विज्ञापन
कुल्लू। अधिष्ठाता देवता खुडीजल का दो दिवसीय लगौटी मेला 21 अप्रैल से मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां कर ली हैं। मेले में नाटी और देवता खुडीजल का देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले का शुभारंभ रविवार को देवता खुडीजल की भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा देवालय देहुरी से आरंभ होगी। लोकसभा चुनाव के चलते मेले की रौनक फीकी रहने वाली है। इस कारण मेले में वाॅलीबाल प्रतियोगिता के साथ महिलाओं की रस्साकशी और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इस बार लोगों को देव संस्कृति ही देखने को मिलेगी।
कारदार शेर सिंह और पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि रघुपुर घाटी की लगौटी, टकरासी, बिशलाधार, फनौटी और करशैईगाड़ पंचायतों के लोग मेला देखने आते हैं। सीमांत लगते मंडी जिले के लोग भी देवता खुडीजल के दर्शन के लिए पहुंचते है। कारदार शेर सिंह ने कहा कि 21 अप्रैल की सुबह देवता खुडीजल के देवरथ को मुख मोहरों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:00 बजे देवता की रथयात्रा देहुरी मंदिर से मेला स्थल लगौटी के लिए आरंभ होगी। उधर, लगौटी स्कूल की ओर से भी देवता खुडीजल का स्वागत किया जाएगा। 22 अप्रैल को देवता अपने देवालय को रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें