फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शालंग, अपर सेउबाग में बनेंगी सिंचाई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

...
40 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, 62 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
कृषि विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी की ग्राम पंचायत डुखरीगाहर और गाहर पंचायत में बहाव सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इन योजनाओं का निर्माण कृषि विभाग की फसल विविधिकरण प्रोत्साहन योजना के तहत किया जाएगा। बहाव सिंचाई योजनाओं से 40 हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी।
डुखरीगाहर पंचायत के शालंग गांव की बहाव सिंचाई योजना पर कृषि विभाग जायका के तहत कुल 20 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। शालंग में बहाव सिंचाई योजना के तहत 11.30 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। गाहर पंचायत के अपर सेउबाग में बहाव सिंचाई योजना पर 42 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। इससे अपर सेउबाग में किसानों की 29.55 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कृषि विभाग के जायका प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली बहाव सिंचाई योजना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। निविदाएं पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। अपर सेउबाग और शालंग में किसानों को सिंचाई के लिए किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग की फसल विविधिकरण प्रोत्साहन योजना के तहत कुल्लू और लाहौल में इस साल की शुरुआत में छह प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो चुका है। कृषि विभाग के जायका प्रोजेक्टों का किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




....
डुखरीगाहर पंचायत के शालंग और गाहर पंचायत के अपर सेउबाग में बहाव सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। काम अवार्ड होने के बाद दोनों बहाव सिंचाई योजनाओं का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. गोपाल चंद भारद्वाज, खंड परियोजना प्रबंधक जायका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें