फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू की धरा साहित्य दृष्टि से समृद्ध : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमतरु समिति ने वीरवार को जिला परिषद कुल्लू के सभागार में 20वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर शिक्षा, भाषा कला संस्कृति व सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव राकेश कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश तथा जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सचिव राकेश कंवर ने कहा कि कुल्लू की धरा साहित्य दृष्टि से समृद्ध है। कुल्लू में जिस प्रकार साहित्य से संबंधित गतिविधियां होती हैं, ऐसे में एक स्तरीय साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन होना आवश्यक है। उन्होंने स्कूलों और काॅलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकें पढ़ने पर बल दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कुल्लू साहित्य उत्सव विशेषांक एवं कहानीकार शेर सिंह की पुस्तक यायावरी का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर, किशन श्रीमान, इंदु पटियाल, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें