फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं। महिलाओं ने सरवरी स्थित सीटू कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। जनवादी महिला समिति के बैनर तले महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में आम जनता को मिलने वाले सस्ते राशन में कटौती की जा रही है। खाद्य पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते गरीब परिवारों को दो वक्त की रोटी के लिए तरसना पड़ रहा है। सरकार की इन नव उदारवादी नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा।
जनवादी महिला समिति की जिला महासचिव ममता नेगी ने कहा कि पिछले लंबे समय से खाद्य पदार्थों और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर सबसे अधिक प्रभाव पर पड़ा है। सरकारी डिपुओं में भी पूर्व की भांति सस्ता राशन जनता को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई का अधिक असर महिलाओं पर पड़ा है।
सरकार ने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के लिए बेहतर बताया लेकिन महिलाओं के लिए सिलिंडर खरीदना ही दूभर हो गया है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाएं सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। सरकार महंगाई और खाद्य पदार्थों की बढ़ाई गई कीमतों में कटौती करें और डिपुओं में पूर्व की भांति पूरा राशन मुहैया करवाया जाए। इस दौरान किसान सभा के सचिव होतम सोंखला, सरचंद ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें