क्रिसमस के बाद से सभी होटल बुक
पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि निगम ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार सैलानियों का स्वागत किया। सभी होटल क्रिसमस के बाद पूरी से पैक हैं। सैलानियों के लिए लाइव म्यूजिक की भी सुविधा रखी गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली में नए साल को सैलानियों की भारी भीड़ है। उन्होंने कहा कि नववर्ष के लिए मनाली के निजी होटलों में भी डीजे के साथ लाइव म्यूजिक का इंतजाम है।