फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से जला रसोईघर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी के दूरदराज गांव शलिंगा में आग लगने से रसोई जलकर राख हो गई है। साथ लगते मकान को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। रसोई में सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लगन चंद के मकान के साथ बनी रसोई में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद सभी लोग अपने घर से बाहर भाग गए। देखते ही देखते रसोईघर से आग की लपटें उठीं और भयंकर रूप धारण कर लिया। आग से रसोई घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगर ग्रामीण मुस्तैदी नहीं दिखाते तो मकान भी आग की भेंट चढ़ जाता। ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग का वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। इसके बावजूद ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पाया है। जिला प्रशासन को अग्निकांड की घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें