फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो की ट्रॉफी पर तिंदी स्कूल का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। तिंदी स्कूल ने खो-खो की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो के मुकाबले बहुत रोमांचक रहे।
फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी और शकोली के बीच खेला गया। इसमें तिंदी स्कूल विजेता रहा। वॉलीबाल में शांशा स्कूल को हराकर तिंदी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कबड्डी में त्रिलोकनाथ स्कूल ने केलांग को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई है। बैडमिंटन में जाहलमा को हराकर उदयपुर स्कूल फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर में छात्रा वर्ग के अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस के अलावा एथलीट मुकाबले हो रहे हैं। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में शकोली की अर्चना पहले, तिंगरेट की सिमरन दूसरे और त्रिलोकनाथ की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शकोली की अमीषा, तिंगरेट की आरती दूसरे और तिंगरेट की छोड़ोन तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में तिंगरेट की सिमरन ने पहला, मड्ग्रां की अंशुल ने दूसरा और तिंदी की निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। उधर, लंबी कूद में त्रिलोकनाथ की गरिमा ने प्रथम, तिंगरेट की सिमरन ने द्वितीय और तिंगरेट की छोड़ोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें