फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कार्तिक स्वामी और नाग धूंबल ने वशिष्ट में किया पवित्र स्नान

Thu, 31 Jul 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पवित्र स्नान से लौटते नाग धूंबल। संवाद
विज्ञापन
देवधुन से भक्तिमय हुआ माहौल, दर्शन को उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के मुख्य तीर्थ स्थल वशिष्ट में सिमसा के देवता कार्तिक स्वामी और हलाण के नाग धूंबल के आगमन से माहौल भक्तिमय हो गया। दोनों देवता वशिष्ट में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे।
वशिष्ट में पवित्र स्नान की रस्म निभाने के बाद देवता अपने देवालय लौटे। देवताओं के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवताओं का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

वशिष्ट तीर्थ स्थल में देवी-देवताओं के पवित्र स्नान की सदियों पुरानी परंपरा है। सदियों से देवी-देवता वशिष्ट में पवित्र स्नान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए बुधवार को सिमसा गांव के देवता कार्तिक स्वामी और हलाण के देवता नाग धूंबल ने पवित्र स्नान किया। नाग धूंबल मंगलवार को अपने देवालय से वशिष्ट के लिए निकले थे। बुधवार सुबह देवता ने वशिष्ट में पवित्र स्नान किया।
विज्ञापन

दोपहर को लगभग तीन बजे देवता मनाली के मालरोड से गुजरे तो पूरा परिवेश देवधुनों से गूंज उठा। नाचते-गाते देवलू अपने देवालय के लिए रवाना हुए। देवलुओं ने बताया कि देवता के देवालय पहुंचने पर यज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान भंडारा भी लगाया जाएगा। उधर, सिमसा के अराध्य देव सेनापति कार्तिक स्वामी ने भी वशिष्ट में पवित्र स्नान किया। देवता के पुजारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि देवता समय-समय पर स्नान के लिए वशिष्ट जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें