बंजार (कुल्लू)। उपमंडल में बारिश से देयोठा पंचायत के टिपूधार ग्लून में दो मछली फार्मों को भारी नुकसान हुआ है। नाले का जलस्तर बढ़ने से मलबा फिश फॉर्म में आ गया। पानी का बहाव भी रुक गया।
ऐसे में फार्म में पल रहीं सैकड़ों मछलियां मर गईं। मछली फार्म के संचालक कर्म सिंह, रीवान चंद, रितम चंद ने कहा कि उनका मछली पालन ही आजीविका का सहारा था। नाले में पानी बढ़ने से मछली फार्म क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार नुकसान की भरपाई करे। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि इस संबंध में मत्स्य विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी। संवाद