कुल्लू। देवता संगम महादेव के मंदिर भूतनाथ में शिव पुराण कथा के साथ कन्या पूजन की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। मंदिर समिति के अनुसार कन्या पूजन कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही।
आयोजक देवता संगम महादेव के कारदार तरुण कौंडल ने बताया कि शिव पुराण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश दिए जा रहे हैं। कन्या पूजन के जरिए सनातन परंपराओं का पालन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है। संवाद