संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर के विस क्षेत्र को निकल रही देहुरी मोड़ से बुर्जीखड्ड को निकल रही दो किलोमीटर सड़क पर एक जेसीबी हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी सड़क निर्माण के दौरान एक पहाड़ी से मलबा हटा रही थी और इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर हादसे को शिकार हो गई।
हादसे में जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया है। हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे के आसपास हुआ है। दो किलोमीटर इस सड़क से जिला कुल्लू के साथ मंडी की चार-चार पंचायतों के लोगों का लाभ मिलेगा। सर्दी में जलोड़ी दर्रा के बंद होने से लोग इस सड़क से होकर भी आवाजाही कर सकेंगे। स्थानीय करशैईगाड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान शिवराज शर्मा ने कहा कि जेसीबी हादसा उनके गांव के पास हुआ है। इसमें जेसीबी सड़क से नीचे जा गिरी है और ऑपरेटर को हल्की चोट लगी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।