फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल से प्री फेब्रीकेटिड भवन में चल रहा आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिराम चौधरी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू के सैंज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के भवन का निर्माण कार्य सात वर्षों से लटका है। वर्ष 2002 में तत्कालीन सरकार ने सैंज में आईटीआई खोलने की घोषणा की थी। संस्थान पहले किराये के भवन में चलता रहा और बाद में एनएचपीसी के प्री फेब्रीकेटिड भवन में स्थानांतरित कर दिया।
आईटीआई 17 वर्षों से एनएचपीसी के परिसर में ही चल रही है। वर्ष 2013 में सरकार ने आईटीआई भवन का प्रस्ताव लाया था, उसके लिए एक करोड़ 59 लाख रुपये मंजूर हुए थे। 2015 में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राज्य सरकार के उपक्रम हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एचपीपीसीएल ने धाऊगी पंचायत के सराधार में भवन का निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन एक वर्ष बाद 2016 में इसे बंद कर दिया। 2017 में सरकार बदल गई और निर्माण कार्य पैसे की कमी के कारण रुक गया, जो अभी तक बंद पड़ा है। सराधार में बना अधूरा भवन सात वर्षों से बेकार पड़ा है।
विज्ञापन

धाऊगी पंचायत के पूर्व प्रधान मोतीराम पालसरा ने बताया कि सराधार में जमीन समतल करने और कुछ कमरों के निर्माण के बाद भवन का निर्माण बंद पड़ा है। सरकार से कई बार गुहार लगाने के बाद भी अतिरिक्त बजट नहीं दिया जा रहा है। पंचायत की प्रधान विमला देवी, उप प्रधान मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधान प्रभा पालसरा ने बताया कि बहुत प्रयास करने के बाद 100 सीटों का संस्थान मंजूर हुआ था। पहले युवाओं को तकनीकी शिक्षा पाने के लिए 50 किमी दूर शमशी जाना पड़ता था, लेकिन भवन का निर्माण कार्य अधर में लटकने से क्षेत्र के युवाओं में मायूसी है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि सैंज आइटीआई के भवन के लिए सात करोड़ 84 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। संवाद
92 प्रशिक्षुओं की आठ कमरे में चल रहीं कक्षाएं, प्रयोगशालाएं
आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया कि संस्थान में चार ट्रेड के तहत 92 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनएचपीसी के प्री फेब्रीकेटिड भवन में आठ कमरे हैं। इनमें ही कक्षाएं, प्रशिक्षण और प्रयोगशालाएं चल रही हैं। इससे प्रशिक्षुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल्द बनेगा अलीशान भवन: ओमप्रकाश
संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सरकार ने भवन को तैयार करने, फर्नीचर और उपकरण खरीदने के लिए बजट जारी कर दिया है। पहले इसका काम एचपीपीसीएल कर रही थी। तकनीकी कारणों से अब लोक निर्माण विभाग अधूरे भवन का निर्माण करेगा। जल्द ही आठ करोड़ से आईटीआई का आलीशान भवन बन कर तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें