फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज के पीटीए प्रधान बने विरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
2024-25 के लिए बनाई नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

..............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आमसभा हुई। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अभिभावक-शिक्षक संघ के चेयरमैन डॉ. मनदीप शर्मा ने बताया कि विरेंद्र शर्मा को प्रधान, राकेश गुलेरिया को उपप्रधान चुना गया। मोहन बाली को संयुक्त सचिव, प्रो. सोम किशन को सचिव, बुद्धि सिंह को कोषाध्यक्ष चुना। अभिभावक वर्ग से हितेश मोदगिल, जोगिंद्र पाल, झाबे राम तथा शिक्षक वर्ग से डॉ. राकेश राणा, डॉ. शीतल ठाकुर और डॉ. जय प्रकाश को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान विरेंद्र ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ के बजट से होने वाले विकासात्मक कार्यों में पारदर्शिता लाने और मास्टर प्लान तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सदस्यों और महाविद्यालय के प्राध्यापकों को विश्वास में लेकर ही कार्य किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों के हितों के साथ विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा सके। इस दौरान डॉ. बृजबाला, डॉ. आरके सिंह, प्रो. सोम प्रकार, प्रो. सपना वर्मा, डॉ. निर्मल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें