फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रहे बच्चे पर गिरा लोहे का गेट, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर में खेल रहे पांच साल के बच्चे पर लोहे का गेट और ईंटों का पिलर गिर गया जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई है। बच्चा अपनी मां और भाई के साथ गाय चराने गया हुआ था। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

बच्चे की मां प्रोमिला देवी पत्नी बलदेव सिंह निवासी गांव बरशोगी, डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर ने कहा कि उसका बड़ा बेटा रंजीत सिंह और मंजीत उर्फ आरव (5) बुधवार को गाय चराने कहूधार की तरफ गए थे। शाम के समय उसके दोनों बेटे खेलते-खेलते सड़क में आगे कहूधार की तरफ आ गए। कुछ समय के बाद उसका बड़ा बेटा रंजीत दौड़ता हुआ आया और बताया कि आरव गिर गया है और वह दौड़कर मौके पर पहुंची। खोलाधार के पास रास्ते में एक लोहे के गेट और ईंटों के पिलर समेत आरव पड़ा हुआ था, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि खेलते समय पांच साल के बच्चे पर लोहे का गेट, पिलर गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में बयान दर्ज किए हैं। मामले की आगामी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें