फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल में निजी स्कूल के खिलाफ शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के मौहल में एक निजी स्कूल को अपनी मनमर्जी से खोलने को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला में छपी खबर के बाद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग हरकत में आए और जांच के लिए एक जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अधिकारी से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने भी स्कूल को आनन-फानन में दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार ने भी 22 अगस्त तक स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन कोरोना काल में बीच स्कूल को मनमाने तरीके से खोलने को लेकर शहर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन व शिक्षा की जांच शुरू होने से स्कूल में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि दो अगस्त को मौहल स्थित एक निजी स्कूल को 16 अगस्त के बजाय दो अगस्त को ही खोल दिया था। यहां पर रोजाना दसवीं से जमा दो कक्षा तक के दर्जनों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचे। इस बीच स्कूल में एक शिक्षक के कोरोना संक्रमित आने से विद्यार्थियों व अभिभावकों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद स्कूल में छुट्टी कर स्कूल को 25 अगस्त के लिए बंद कर दिया है। उधर, उच्चशिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि मामला ध्यान में आया है और इसकी जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। रिपोर्ट तीन दिन में मांगी है। अभी तक उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है। उधर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मामले ध्यान में नहीं है। इसे देखकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें