परंपरा : देवता कोट पझारी अपने गढ़ के दौरे के दौरान पाली गांव में अपराह्न 03:30 बजे पहुंचेंगे।
रैली : जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड के अगले मुकाबले सुबह 09:00 बजे से होंगे।
आस्था : सैंज घाटी के दुर्गम गांव शाक्टी के देवता ब्रह्मा ऋषि हारियान क्षेत्र के दौरे के समय थनियाली गांव में देव परंपराओं का निर्वहन अपराह्न 02:00 बजे से करेंगे।
गीता समारोह : जिला मुख्यालय स्थित रामशिला में 35वें गीता समारोह का आयोजन सुबह 9:00 बजे से होगा।
प्रशिक्षण : रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में देशभर के 50 युवा एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण सुबह 10:00 बजे से लेंगे।
काम की बात
नहीं दौड़ेंगे टिपर-डंपर... एनएच-305 पर औट से जलोड़ी पास तक सुबह 09:00 से 12:30 और दोपहर 02:30 से 06:00 बजे के बीच टिपर, डंपर, और अन्य भारी मोटर वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बस और आपातकालीन सेवाओं के वाहन दौड़ सकेंगे।
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-223036
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. सुरेंद्र सिंह, दोपहर 03:30 बजे डॉ. संतुष्ट और 09:30 बजे से डॉ. अक्षिता नेगी सेवाएं देंगी।