लाहौल के केलांग स्कूल में 16 वर्षीय छात्र आदर्श बौद्ध को कोरोना की पहली डोज लगाती स्वास्थ्य कर्मी?
- फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में विद्यार्थी माइनस तापमान के बीच टीका लगवाने पहुंचे। विद्यार्थियों में टीकाकरण के लिए उत्साह देखा गया। पहले दिन जिले में केलांग, त्रिलोकनाथ, उदयपुर, तिंदी, तिंगरेट, काजा और सगनम में सात केंद्र बनाए गए थे।
इनमें 400 से अधिक विद्यार्थियों को टीका लगाया गया। लाहौल में पहला टीका केलांग पाठशाला के छात्र आदर्श बौध को लगाया गया। पहले दिन इस जिले में मौसम ने भी साथ दिया। अगर बारिश या बर्फबारी हो जाती तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को घाटी के दुर्गम क्षेत्र तिंदी और तिंगरेट पहुंचना मुश्किल रहता।
गौरतलब है कि लाहौल-स्पीति जिले में सर्दी के दिनों किसी काम को अंजाम देना आसान नहीं है। लाहौल में 600 और स्पीति में 785 विद्यार्थियों को टीका लगाया जाना है। पहले दिन उदयपुर में 99, त्रिलोकनाथ में 90, गुलिंग में 29, सगनम में 59 विद्यार्थियों को टीका लगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मदनलाल बंधू ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में परिस्थितियां काफी चुनौती भरी हैं। बावजूद इसके कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं।
--