फोटो सहित........
जिले में मनाया ईद पर्व, अमन-शांति के लिए मांगी दुआ
जामा मस्जिद अखाड़ा बाजार के इमाम नवाब हाशमी ने पढ़ाई नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में रमजान के बाद ईद पर्व मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं ने भी ईद मनाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में जाकर देश और समाज में अमन और शांति की दुआ मांगी।
वीरवार को एक माह से चल रहे रमजान के रोजे रखने का सिलसिला भी खत्म हुआ। अखाड़ा बाजार कुल्लू की जामा मस्जिद में सुबह से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लेकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। जामा मस्जिद अखाड़ा बाजार के इमाम नवाब हाशमी ने सबको नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि खुदा से देश की सुरक्षा, सुख और शांति के लिए कामना की है।
इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक की बधाई दी। जिला कुल्लू मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष फिरासत खान ने कहा कि उन्होंने रमजान के पूरे महीने में रोजे रखकर खुदा के बताए रास्तों का पालन किया है। रोजे पूरे होने पर ईद उत्सव मनाकर पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। कहा कि अखाड़ा बाजार के साथ जिले के बजौरा, जगतसुख, जिया, मनाली तथा आनी में भी नमाज अदा की गई। इस मौके पर अखिल खान, निजामुदीन, अकरम खान, हाफिज शाकिब, सरताज दानिश और गानिम खान मौजूद रहे। संवाद
तस्करों से जप्त किये गए चमगादड़