फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबाड़ से जुगाड़ मॉडल में हेमंत, अर्णव प्रथम

Thu, 08 Feb 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौन में वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थी मॉडल दिखाते हुए
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। शिक्षा खंड बंजार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चनौन में वर्किंग मॉडलों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए मॉडल प्रदर्शनी में रखे गए। विद्यार्थियों ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा कबाड़ से जुगाड़ कर अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

वर्किंग मॉडल तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी में स्कूल के छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार मॉडलों को तैयार किया और प्रदर्शनी में रखा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद कबाड़ से जुगाड़, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण के वर्किंग मॉडलों पर विभिन्न स्कूलों में प्रदर्शनी लगा रही है।
कबाड़ से जुगाड़ में हेमंत राज और अर्णव का मॉडल सबसे बेहतर रहा। इसे प्रथम स्थान मिला। इसमें रोहिणी द्वितीय और दीया मेहता तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा जल संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी में प्रांचल और महक प्रथम, नारायण और यशवंत द्वितीय तथा लक्ष्मी और टीना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण पर आधारित प्रदर्शनी में प्रियंका, नमन, प्रवीण और दीपिका प्रथम, निशा और कशिश द्वितीय तथा सुरेंद्र और हरीश तृतीय स्थान पर रहे। ईको क्लब प्रभारी डोलमा जोगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद वर्किंग मॉडलों की मदद से विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं को अपशिष्ट और संसाधन प्रबंधन के मुद्दे पर संवेदनशील बना रही है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य धीरज सागर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें