मनाली (कुल्लू)। पलचान में बाढ़ का असर पतलीकूहल तक देखने को मिला। ब्यास का जल स्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने 18 मील तक अलर्ट जारी किया था।
नदी तट पर बसे लोगों को रात को ही सुरक्षित स्थानों में भेजा गया। बाढ़ के पानी से ब्यास में रौद्र रूप धारण कर लिया। 18 मील में बिंदु ढांक के समीप एनएचएआई की सड़क ने भी जवाब दे दिया।
आधा सड़क बहने से यहां अब सिंगललेन सड़क रह गई है। आलूग्राउंड में भी नदी का मलबा और पानी सड़क से बहने लगा। आधी रात को प्रशासन ने पलचान से 18 मील तक हूटर बजाकर लोगों को अलर्ट किया। थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि नदी तट पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। संवाद