केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम और सच्ची लग्न रखनी चाहिए।
विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी बढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने महाविद्यालय में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। लाहौली नाटी, चंबयाली नाटी, पहाड़ी नाटी, कुल्लवी नाटी पर विद्यार्थियों ने तालियां बटोरीं। इस दौरान सह आचार्य मनोज कुमार, महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. रत्नेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद