फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 16 टंकी-शलाधरा उठाऊ पेयजल योजना के शुभारंभ का इंतजार बढ़ा

Sat, 23 Mar 2024 01:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल क्षेत्र की 16 टंकी-शलाधरा उठाऊ पेयजल योजना तैयार हो चुकी है लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से योजना का उद्घाटन लटक गया है। पेच्छा के पास पहाड़ी में पत्थर गिरने के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग पाइपों की मरम्मत कर रहा है। खराहल की नौ पंचायतों को पानी के लिए लोकसभा चुनाव संपन्न होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उठाऊ पेयजल योजना पर 10 करोड़ से अधिक राशि खर्च की गई है। खराहल क्षेत्र में उठाऊ पेयजल योजना बनने से पानी की समस्या हल होगी। इससे नौ पंचायतों की 12,000 आबादी लाभान्वित होगी। ब्यास का पानी लिफ्ट करके खराहल घाटी की चोटी पर पहुंचाया जाएगा। ब्यास के पानी को तीन चरणों में लिफ्ट किया जाएगा। योजना के तहत विभिन्न गांवों में टैंक बनाने के साथ पेयजल पाइपें बिछाने का काम किया गया है। खराहल घाटी में पानी को लेकर अक्सर समस्या रहती है। सूखे की स्थिति में लोगों को पेयजल को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 16 टंकी-शलाधरा उठाऊ पेयजल योजना शुरू होने से खराहल घाटी के लोगों की मुश्किलें आसान होंगी। अब लोगों को लोकसभा चुनाव संपन्न होने का इंतजार करना होगा। उसके बाद ही उन्हें सौगात मिल पाएगी।
...

पत्थर गिरने के कारण जो पाइप क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें ठीक किया जा रहा है। उठाऊ पेयजल योजना का अन्य काम पूरा हो चुका है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद योजना सहित फाटी पीज उठाऊ योजना को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें