कुल्लू। मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत काईस में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काईस स्कूल के शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों और भंडारी नारी शक्ति महिला मंडल की सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
कलश यात्रा के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और महिलाओं ने अपने गांव से मिट्टी लाई और उसे कलश में एकत्रित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों और उपस्थित जन समूह को पंच प्रण की शपथ दिलाई। नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि तीन से 13 अक्तूबर तक देश के सभी विकास खंडों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी।
22 से 27 अक्तूबर तक राज्य स्तर पर इसका जश्न मनाया जाएगा। 28 से 30 अक्तूबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, स्वयंसेवक पूर्ण, नैना देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद