फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में दो शिशु रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाए

Fri, 01 Sep 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए एक और शिशु रोग विशेषज्ञ मिला है। विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइन कर शिशु रोग ओपीडी में सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे अस्पताल में अब दो विशेषज्ञ हो गए हैं।
विज्ञापन

दो विशेषज्ञ चिकित्सक होने से बच्चों का उपचार समय पर हो सकेगा। ओपीडी में मरीजों की लाइनें नहीं लगेंगी। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 110 से 120 बच्चों का उपचार होता है। जिला कुल्लू के साथ लाहौल, पांगी और मंडी जिले के बालीचौकी एवं द्रंग के मरीजों को सुविधा मिलेंगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने चार अगस्त को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के निर्देश जारी किए थे।
खराब मौसम और सड़कें क्षतिग्रस्त होने की वजह से विशेषज्ञ चिकित्सक कुल्लू अस्पताल में ज्वाइनिंग नहीं दे पाई थीं। अब मौसम खुलते ही विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइनिंग कर सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इससे मरीज बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को राहत मिलेगी। बच्चों के उपचार के लिए उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रबलीन कौर ने अस्पताल में ज्वाइनिंग दे दी है। उनके आने से अस्पताल में दो शिशु रोग विशेषज्ञ हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें