फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित पेंशन जारी करे सरकार : सेस राम

विज्ञापन
कुल्लू में पेंशनर दिवस के मौके पर वरिष्ठ पेंशनर को पुरस्कृत करते पेंशनर संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के गांधीनगर में रविवार को सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला स्तरीय पेंशन दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं राज्य उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने की।
विज्ञापन

इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। 80 साल पूरा करने वाले पेंशनरों खेम राज शर्मा, ज्ञान चंद चंबियाल, उत्तम चंद ठाकुर, भोले राम, सीपी सहगल, देवी चंद ठाकुर, दोरजे अंगरूप को सम्मानित किया गया।
सेस राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों को 12 प्रतिशत संशोधित पेंशन वर्ष 2016 से नहीं मिल रही है। संशोधित पेंशन का एरियर, मेडिकल बिलों का भुगतान, 5, 10, 15 विशेष भत्ता मूल पेंशन में शामिल करना आदि मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसलिए प्रदेश सरकार लंबित देय राशि के भुगतान के लिए बजट में प्रावधान करे ताकि पेंशनरों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशन पेंशनरों का हक है, पेंशनर सरकार से कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं। पूर्व की सरकार ने करूणामूलक आधार पर नौकरी के लिए पारिवारिक पेंशन को भी आय में जोड़ दिया है।
इससे करूणामूलक आधार पर नौकरी लगने वाले लोग नौकरी से वंचित हो रहे हैं। इस त्रुटि को भी जल्द दूर किया जाए। इस दौरान एसोसिएशन के जिला महासचिव मोहर सिंह, भादर चंद, कुशाल नेगी, पवन भल्ला, जय बिहारी लाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें