फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शियाह भादो में गोपाल शर्मा ने नचाए दर्शक

Thu, 20 Aug 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शियाह भादो मेले का वीरवार को धूमधाम से समापन हो गया। मेले में आशणी गांव के देवता भृगु ऋषि ने भी शिरकत की। स्थानीय देवता जमदग्नि ऋषि के सम्मान में आयोजित मेले के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। समापन समारोह में बंजार कांग्रेस उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में मनाए जाने वाले मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। इन मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। राणा ने मेला कमेटी को ग्यारह हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। स्थानीय कलाकार घनश्याम ठाकुर ने जमदग्नि ऋषि का भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना डाला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टार कलाकार गोपाल शर्मा ने अपने गीतों से लोगों को खूब नचाया। गोपाल शर्मा ने...हेरा ऊझी रा खापरा,  ....पौटू तारा गुडियाला लाउ आदि कुल्लवी गीत पेश किए। स्थानीय युवक कुलभूषण, महेेंद्र सिंह, अमन आदि ने कहा कि मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें