फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की राह ताकते रहे मरीज

Thu, 20 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को सुबह 9.30 बजे से मरीज पर्ची बना कर ओपीडी के बाहर खड़े रहे। लेकिन, चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे। मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठे चिकित्सकों को टकटकी लगा कर देखते रहे लेकिन चिकित्सकों को किसी पर भी कोई तरस नहीं आया और वे हड़ताल पर डटे रहे। सुबह दो घंटे की हड़ताल ने दिन भर की पूरी व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। हड़ताल के कारण चिकित्सकों ने वार्डों का राउंड भी 11.30 बजे के बाद किया। इसके परिणाम स्वरूप चिकित्सक ओपीडी में और देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


अपने बच्चे को लेकर कुल्लू अस्पताल में पहुंचे देवी नंद ने कहा कि वह अपने बच्चे को लेकर वीरवार सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे। उनके बच्चे को बुखार था लेकिन चिकित्सक करीब 12 बजे ओपीडी में पहुंचे। इससे उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। खराहल से आए प्रमोद कुमार ने बताया की वह करीब 9.45 बजे कुल्लू अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां आकर पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं।

 इसके अलावा मनोज कुमार, राधा देवी, कांता शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि चिकित्सकों की हड़ताल के कारण आम लोगों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, सीएमओ कुल्लू वाईडी शर्मा का कहना है कि मांगों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है, वे आंदोलन करते रहेंगे। 23 अगस्त को भी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें