फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लांभरी जोत पर देवता विभांडक ने अर्जित कीं शक्तियां

विज्ञापन
बंजार घाटी के देवता विभाण्डक के नए गुर बने जलोडा के यादविंदर लांभरी जोत पर जा कर निभाई देव रस्म
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत सजवाड़ के गांव सोझा में देवता विभांडक ऋषि के गूर यादविंद्र बने हैं। यादविंद्र जलोड़ा के निवासी हैं। नए गूर का चयन देवता की अनुमति से किया गया। पुराने गूर के निधन के पश्चात नए गूर के चयन की परंपरा है। नए गूर के रूप में यादवेंद्र सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी गांव जलोड़ा को चुना गया है।
विज्ञापन

देवता के आचार्य देव प्रकाश शर्मा, कारदार टेक सिंह ठाकुर, पुजारी पद्म सिंह, जय सिंह, जीवानंद ने कहा कि देवता के नए गूर चुनने के पश्चात गाड़ू की रस्म को अदा किया गया। लगभग 13,000 फुट की ऊंचाई पर लांभरी जोत पर ढोल नगाड़ों की थाप पर देवता के साथ गाड़ू रिचा की रस्म को निभाया गया। शक्तियां अर्जित करने के पश्चात देवता वापस सोझा गांव पहुंचे। मंगलवार को देव भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें