फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से दिल्ली के लिए चार लग्जरी रूट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। परिवहन सेवाओं पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। बढ़ते संक्रमण के बीच पाबंदियां लगने से हिमाचल पथ परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में निगम के कुल्लू डिपो ने भी लंबे रूटों पर बसों को समायोजित करना शुरू कर दिया है। निगम ने मनाली से दिल्ली के लिए पांच लग्जरी रूटों में चार को बंद कर दिया है। एक एसी और तीन वोल्वो बसों का दिल्ली के लिए अब संचालन नहीं किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए महज एक वोल्वो बस ही भेजी जाएंगी। हालांकि, पूर्व में निगम मनाली से दिल्ली के लिए चार वोल्वो, एक एसी बस का संचालन कर रहा था, लेकिन राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगने के कारण बसों को सवारियां नहीं मिल रही है। इस कारण निगम ने बस सेवा बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना में जारी पाबंदियों के कारण रोजाना लंबे रूटों पर सवारियों की संख्या में कमी आ रही है। मनाली से दिल्ली के लिए तो निगम को सवारियां मिल रहीं हैं, लेकिन दिल्ली से कुल्लू-मनाली के लिए बहुत कम लोग आ रहे हैं। इस कारण निगम की बसें ज्यादातर खाली लौट रहीं हैं। इससे निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए निगम ने लग्जरी बसों में दिल्ली के लिए कटौती कर दी है। अब दिल्ली के लिए शाम को एक वोल्वो बस का संचालन किया जा रहा है। उधर, निगम के कुल्लू के डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दिल्ली के लिए लग्जरी बसों में कटौती की गई है। दिल्ली के लिए लग्जरी बसों के पांच रूट थे, जिनमें अब महज एक ही वोल्वो चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें