फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पकड़े देवदार के 27 स्लीपर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के पार्वती वन डिविजन के तहत जरी रेंज में वन विभाग की एक टीम ने देवदार के 27 स्लीपर बरामद किए हैं। इस दौरान देवदार स्लीपरों से लदे वाहन (टिपर) को भी अपने कब्जे में लिया गया है। पुलिस की मदद से वन तस्करी में शामिल तीन लोग पकड़े गए हैं। वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग की एक टीम जरी रेंज के सरसाड़ी स्थित तिनमो के पास रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान आने-जाने वाहनों चेकिंग भी की जा रही थी। इस दौरान मणिकर्ण की तरफ से आ रहे एक टिपर को शक के आधार पर पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी करने पर वाहन से देवदार के 27 स्लीपर बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस टीम व वन विभाग के अधिकारियों ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों को पकड़ा। डीएफओ पार्वती ऐश्वर्य राज ने कहा कि देर रात वन तस्करी में शामिल वाहन के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर पुलिस में भी केस दर्ज किया है। वन विभाग जांच करने में जुट गया है। उन्होंने कहा कि वन संपदा को बचाने तथा इसका संरक्षण करने के लिए वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जरूरत पड़ने पर वन विभाग पुलिस की भी मदद ले रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए तीनों लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें