फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाउण मेले में लोकगायकों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागन गांव में देव अजयपाल के सम्मान में मनाया शाउण मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के बागन में देवता अजयपाल के सम्मान में शाउण मेला मनाया गया। इसमें देव परंपराओं का निर्वहन किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोकगायक कुशल वर्मा एवं लोकगायिका रेणुका ने दर्शकों को खूब नचाया। मेले में समाजसेवी सोनू चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी परंपरा है, इनसे भाईचारा बढ़ता है।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष हरीश, सचिव बालकृष्ण, उपप्रधान अजय ने कहा कि मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोकगायक कुशल वर्मा ने झेचे री लाणी शोहरी..., पैडल मारी मारी..., रंग बरसे बड़ा बांका..., हो शिल्पा राणिये..., म्हारे लागी शाहुनी जाच आदि गीत गाए। लोकगायिका अनीता भारती, दिनेश ने भी शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान मंच संचालक नरेश कुल्लवी और सन्नी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें