फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में कोरोना के पांच नए मामले

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में कोरोना के सक्रिय मामलों में दोबारा बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं आया। मंगलवार को फिर पांच लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

अब संख्या बढ़कर 24 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला पांचों स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न क्षेत्रों में 544 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें पांच सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जबकि 539 सैंपल निगेटिव पाए गए। कुल्लू में अब तक 9729 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
9545 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लोग कोरोना में जारी एसओपी का पालन करें। उन्होंने कुल्लू की जनता से नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें