फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों को प्राथमिक चिकित्सा का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में स्काउट एंड गाइड का तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन शनिवार को प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग के विभिन्न पहलुओं पर 290 स्काउट एवं गाइड स्वयंसेवियों को जानकारी प्रदान की। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा तथा पायनियरिंग के अलग-अलग भागों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) मनोहर लाल ठाकुर तथा राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) पंकज गुप्ता ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नारायण देव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) शांति देवी, सहायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) विजय ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) अंशुमाला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें