फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के घर बीती अग्निकांड प्रभावितों की सर्द रात

Sat, 03 Dec 2016 10:29 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
gutted in fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाहर पंचायत के गांव गाहर में अग्निकांड के प्रभावित लोगों की सर्द रात अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर बीती। ग्रामीणों का कहना है कि तिरपाल और तंबूओं में रात गुजारनी काफी जोखिम भरा था। लिहाजा, गांव के लोगों ने अपने-अपने घर में इन प्रभावितों को रहने का इंतजाम किया। वहीं, लोगों ने खाने-पीने का तमाम इंतजाम भी इनके लिए घरों में अपने स्तर पर किया। शुक्रवार को गांव में लगी भीषण आग से गांव के 22 परिवारों के 92 लोग प्रभावित हुए हैं और इनके आशियाने पूरी तरह से जलकर राखे हो गए हैं। अपने घरों के बजाए दूसरों के घरों में रात गुजारने विवश हुए गांव के पीड़ित लोगों को दो दिसंबर की पहली सर्द रात ताउम्र रहेगी।
विज्ञापन


गाहर पंचायत की प्रधान कमला कोटिया और पूर्व प्रधान ठाकर चंद ने बताया कि शनिवार को गांव में सांसद राम स्वरूप शर्मा ने प्रभावित ग्रामीणों को अपनी सांसद निधि से पांच लाख सहायता देने ऐलान किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश महासचिव राम सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद चंदेल, भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बोध, न्योली जिप की सदस्य सीता देवी और मंडलगढ़ वार्ड जिप सदस्य मंजरी नेगी, बीडीसी न्योली रेणुका डोगरा ने भी प्रभावितों को सांत्वना दी। रेणुका डोगरा ने कपड़े, बेड शीट, पट्टू, प्लेट समेत अन्य चीजें बांटी। वहीं, कांग्रेस के नेता दवेंद्र नेगी ने प्रभावितों को छह चूल्हे वितरित किए। फलोत्पादक मंडल के पूर्व प्रधान प्रेम शर्मा ने प्रभावितों को दस हजार अपनी ऐच्छिक निधि से दिए। पूर्व प्रधान ठाकर चंद ने बताया कि सामाजिक संस्थाएं और आम लोग भी अग्निकांड प्रभावितों को सहायता देने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें