कुल्लू के वैष्णों मदिंर के समीप खड़ी वोल्वो बस में लगी आग लाखों रूपये का नुकसान।आग बुझाने में जुट
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ रामशिला वैष्णो माता मंदिर के समीप वीरवार को कुल्लू-मनाली एनएच पर खड़ी वोल्वो बस में आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े दस बजे वैष्णो माता मंदिर के समीप एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से धुआं और आग की लपटेें उठते देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मनाली की तरफ जा रहे वाहनों में सवार लोग भी यहां उतर गए। सड़क के साथ ही यहां चील का जंगल भी है। वोल्वो बस से शुरू हुई आग जंगल की तरफ भी बढ़ने लगी। लोगों ने आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। दमकल विभाग फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि बस अलीगढ़ के सुखविंद्र सिंह की थी। आग से तीन लाख का नुकसान और दस लाख की संपत्ति बचाई गई है।