फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर ढालपुर में आग, लाखों का नुकसान

Thu, 12 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर ढालपुर में दिवाली की शाम आग से करीब 66 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग की चपेट में पूरा शहर आ सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलते ही कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात लोअर ढालपुर स्थित मॉडल बुक शॉप, हिमालयन सरकारी राशन डिपो और सोहन बूट स्टोर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में करीब 66 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। फायर अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि उन्हें रात को 10.54 बजे फोन पर सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने गाड़ी सहित जवानों को मौके पर रवाना किया। आग पर काबू पाने के लिए करीब तीन घंटे से अधिक का समय लगा।

आग की घटना में अमित कुमार की किताबों की दुकान, सोहन कुमार का बूट हाउस और सरकारी राशन का डिपो आग की भेंट चढ़ गया है। एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर का कहना है कि राजस्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट बना दी है। संपत्ति ज्वाइंट होने के कारण अभी राहत राशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें