फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशी में जुआ खेलते 11 जुआरियों को दबोचा

Tue, 10 Nov 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली के मौके पर जुआरियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भुंतर थाना के अंतर्गत आने वाले भुट्टी कॉलोनी इंडस्ट्री एरिया में 11 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। जुआरियों के पास से आठ लाख 29 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


इतनी अधिक राशि से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां पर लाखों रुपये का जुआ चल रहा था।  मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्ंिचत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआरियों के ठिकाने पर छापामारी की। छापामारी के बाद जुआरी भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

11 जुआरियों के खिलाफ गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इन जुआरियों से 8 लाख 29 हजार की राशि भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिन पुलिस की टीमें हर जगह गश्त करेंगी। जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें