कुल्लू के पिरड़ी के समीप यात्रियों से भरी चलती निजी बस से निकला धुंआ।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर पिरड़ी के पास निजी बस के इंजन में अचानक आग लग गई। बस से धुआं निकलता देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस को रोका। इसके बाद बस में सवार लोग बाहर निकले। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास निजी बस भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रही थी। बस पिरड़ी के पास पहुंची तो इंजन में कुछ खराबी हो गई। इससे धुआं उठने लगा। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को भी थोड़ी देर के लिए रोका गया। गनीमत रही कि बस में आग नहीं लगी।
निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान रजत जम्वाल ने कहा कि बस का टरबो टूटने से तेल इंजन पर गिर गया, जिससे धुआं निकला। किसी को नुकसान नहीं हुआ है।