फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में डटे पचास व्यापारी खदेड़े

विज्ञापन
कुल्लू के पीपल जातर मेले में लगी दुकानों को हटाने में जुटे नप के कर्मी। -संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में डटे करीब 50 व्यापारियों को खदेड़ा। नगर परिषद की टीम ने यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की।
नगर परिषद ने करीब 200 व्यापारियों को दो दिन के भीतर प्रदर्शनी मैदान खाली करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि अगर इसके बाद भी व्यापारी नहीं मानते तो उनका सामान भी नगर परिषद की ओर से जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम मंगलवार दोपहर बाद प्रदर्शनी मैदान पहुंची। पहले पूरे मैदान का निरीक्षण किया। इनमें सभी व्यापारी मैदान में डटे पाए गए। मैदान से कोई भी व्यापारी तय समय अवधि पर नहीं उठा। इस दौरान टीम ने पुलिस की मदद से कुछ व्यापारियों को उठाया, जबकि अन्य को सख्त चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

बता दें कि कुल्लू के प्रदर्शन मैदान में 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित हुए पीपल जातर मेले में आए व्यापारियों को 15 मई तक मैदान में दुकानें सजाने की अनुमति प्रदान की थी, लेकिन समय अवधि खत्म होने केेे तीन दिन बाद भी व्यापारी मैदान में ही डटे हैं। ऐसे में अब नगर परिषद सभी व्यापारियों को मैदान से उठाने का काम कर रही है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि सभी व्यापारियों को दो दिन के भीतर प्रदर्शनी मैदान खाली करने के आदेश दिए गए हैं। अगर व्यापारी मैदान से नहीं उठते हैं तो उनका सामान जब्त होगा और बिजली भी काट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कुछ व्यापारियों को खदेड़ा है, जबकि अन्य सभी चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें