फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरू चांदनी के गीतों पर लगाए ठुमके

Mon, 17 Aug 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहाल स्पीति
विज्ञापन
विज्ञापन
खट्टी-मीठी यादों के बीच तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव का रविवार को समापन हो गया। उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नीरू चांदनी, धीरज शर्मा, अनिल सूर्यवंशी, साहिल और अन्य लोक कलाकारों के खूब धमाल मचाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 लोकगायक नीरू चांदनी ने शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। समय की कमी के बावजूद नीरू चांदनी ने लाहौली गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले प्रदेश के विख्यात लोकगायक धीरज शर्मा ने शिव भजन सुनाकर कार्यक्रम शुरू किया। इस बीच वायस ऑफ हिमाचल फेम कुमार साहिल ने अपनी मदमस्त आवाज के दम पर दर्शकों को खूब नचाया। कुमार साहिल ने मशहूर कव्वाली ‘परदा है परदा..’ गाकर माहौल को रंगीन बना डाला। वहीं, लाहौल के उभरते युवा गायक अनिल सूर्यवंशी ने हिंदी, लाहौली और महासू गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर उनके गीत भाई साहब जी केलांगा सैला... पर पंडाल में बैठे दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। चंबा के प्रसिद्ध लोकगायक दिवंगत शेर सिंह के सुपुत्र भी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ गए।

 वहीं पंजाब, चंबा, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर के कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। लाहौल-स्पीति छात्र संगठन के दल ने लोकनृत्य पेश कर जनजातीय संस्कृति की शानदार झलक पेश की। मौसम साफ रहने के कारण उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त एवं एसडीएम एसएस राठौर, डीएफओ हीरा लाल राणा, पीओ आईटीडीपी मुरारी लाल शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए हीरानंद, डीपीओ रणजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें