फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंट कर पत्नी की हत्या

Sun, 16 Aug 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
। मृतका के गले में चोट का निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर स्थित शारनी छनीखोड़ के नाकाधार में मान चंद ने दोस्त ललित के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत पत्नी गीता का गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद शव भारी चीज के साथ बांधकर सिंचाई टैंक में छिपा दिया गया था लेकिन सुबह होने पर हत्या के आरोपी पति मान चंद ने पत्नी के लापता होने का रोना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद गीता की लाश टैंक से मिली। इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौका देख हत्या में सहयोगी रहा मान चंद का दोस्त मौके से ललित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मान चंद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।

उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। डीएसपी संजय शर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 के तहत केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी ललित की गिरफ्तारी के लिए सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। यह मामला नेपाली मूल से जुड़े लोगों का बताया जा रहा है। पार्वती घाटी के मणिकर्ण क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की निर्मम हत्या कर उसके शव को सिंचाई टैंक में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें