फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली के होटलों के नाम पर हो रही फर्जी बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मनाली और कुल्लू के होटलों की शातिरों की ओर से फर्जी बुकिंग की जा रही है। शातिर फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों को ठग रहे रहे हैं। बुकिंग के बाद जब पर्यटक कुल्लू-मनाली के होटलों में पहुंच रहे हैं तो उन्हें पता चलता है उनके नाम की यहां पर कोई बुकिंग नहीं है। फर्जी बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी को लेकर पुलिस ने अब पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पर्यटकों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट पर होटल की बुकिंग की थी, लेकिन कुल्लू-मनाली पहुंच कर जब होटल जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई है। ऐसे में पर्यटकों और होटल संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साइबर अपराधियों ने कुल्लू-मनाली के होटलों की जाली वेबसाइट बनाकर या फिर गलत तरीके से होटल की वेबसाइट में अपने मोबाइल नंबर और खाता नंबर दिए होते हैं। पर्यटक इन फर्जी वेबसाइट में जाकर होटल की बुकिंग कर देते हैं और साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं। कुल्लू-मनाली में 3,000 से अधिक होटल हैं। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सभी होटलियर अपने होटल की वेबसाइट में यह सुनिश्चित कर लें कि दिए गए मोबाइल नंबर और खाता नंबर सही हैं। पुलिस सभी पर्यटकों से भी अपील करती है कि होटल की ऑनलाइन बुकिंग करते समय यह पूरी तरह से सुनिश्चित कर लें कि होटल की वेबसाइट में दिए गए मोबाइल नंबर और खाता नंबर उसी होटल के हैं जहां पर बुकिंग कर रहे हैं। पुलिस भी ऐसे शातिरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें